Type Here to Get Search Results !

19वें एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज:ओपनिंग सेरेमनी ​​​​​​​में बॉक्सर लवलीना और हरमनप्रीत ने थामा तिरंगा

हांगझोउ। सेरेमनी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए चीन की समृद्ध विरासत को दिखाया गया। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इको-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी के साथ देश के आधुनिक दृष्टिकोण को पेश किया गया। सेरेमनी की थीम पानी बचाओ रखी गई।

खिलाड़ियों की परेड में सबसे पहले अफगानिस्तान के एथलीट आए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व किया।

गेम्स में भारत के 655 खिलाड़ी 40 स्पोर्ट्स में हिस्सा ले रहे हैं। 40 स्पोर्ट्स में 481 इवेंट्स होंगे, जिनमें 45 देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।