Type Here to Get Search Results !

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर फ्लाॅन्ट किए सिक्स पैक एब्स:अपने फिटनेस ट्रेनर को हर महीने 20 लाख रुपए देते हैं एक्टर

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर आए दिन फिटनेस से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हैं। रविवार को भी एक्टर ने अपने सिक्स पैक एब्स शोकेस करते हुए एक फोटो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, ‘मुझे फिनिश लाइन दिखाई नहीं दे रही’।

उनकी इस पोस्ट पर अनिल कपूर, प्रीति जिंटा और करण सिंह ग्रोवर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किया। वहीं गर्लफ्रेंड सबा आजाद और एक्स-वाइफ सुजैन खान ने भी रिएक्शन दिया।

ऋतिक की इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उनकी अगली फिल्म फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी कमेंट किया। सिद्धार्थ ने लिखा, ‘फिनिश लाइन फाइटर के सेट पर है। कल जब तुम सेट पर आओगे तब मैं तुम्हें दिखाऊंगा।’