Type Here to Get Search Results !

फरहान ने बताया डॉन-3 से क्यों रिप्लेस हुए शाहरुख

मुंबई। फरहान अख्तर ने हाल ही में फिल्म ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट की है। फिल्म में रणवीर सिंह, शाहरुख खान को रिप्लेस करते नजर आएंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस रिप्लेसमेंट पर बात करते हुए फरहान ने कहा कि वो और शाहरुख इस फिल्म की स्टोरी पर सहमत नहीं थे।

Variety को दिए एक इंटरव्यू में फरहान ने कहा कि वाे डॉन-3 की कहानी को एक दिशा देना चाहते थे। हालांकि इसकी कहानी पर वो और इस सीरीज के पिछले दो पार्ट में लीड एक्टर रहे शाहरुख खान सहमत नहीं थे। यही वजह रही कि फरहान ने फिल्म से शाहरुख को हटाकर रणवीर के साथ काम करने का फैसला किया।