Type Here to Get Search Results !

विशाल बने जिला उपाध्यक्ष

विशाल शिल्पकार

बेगमगंज। नगर में सभी वर्ग के लोगों में एक अलग पहचान रखने वाले पत्रकार एवं युवाओं में पैठ रखते हुए  कांग्रेस के कार्यक्रमों में हमेशा उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल की सहमति से युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने हंसमुख, मिलनसार व्यक्ति युवा पत्रकार विशाल सिंह शिल्पी को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। विशाल के जिला उपाध्यक्ष बनने पर ब्लॉक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल आदि सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठों का आभार व्यक्त करतें हुए बधाई दी है।