Type Here to Get Search Results !

नाराज फैंस ने जवान के शो का रिफंड मांगा, लंदन के थिएटर में इंटरवल से पहले चला दिया फिल्म का सेकंड पार्ट

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म जवान ना सिर्फ देश में बल्कि ग्लोबली रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस दे रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कई नाराज फैंस जवान के शो के लिए सिनेमाहॉल के बाहर रिफंड मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर लंदन की रहने वाली सहर राशिद ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने थिएटर में फिल्म जवान देखने के अपने एक्सपीरियंस को रिकॉर्ड किया।

उनका यह एक्सपीरियंस तब खराब हुआ थिएटर ओनर्स ने शो की शुरुआत फर्स्ट पार्ट के बजाय फिल्म के सेकंड पार्ट से कर दी। इस एक्सपीरियंस ने पूरी ऑडियंस को कन्फ्यूज कर दिया। उन्हें समझ ही नहीं आया कि जब इंटरवल से पहले ही विलेन मर चुका है तो बाकी फिल्म में क्या दिखाया जाएगा। बाद में जाकर ऑडियंस को यह जानकारी मिली कि प्रोजेक्शनिस्ट ने गलती से फिल्म का सेकंड पार्ट पहले शो कर दिया।