Type Here to Get Search Results !

जाने जां की स्पेशल स्क्रीनिंग:तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के साथ दिए पोज, अर्जुन कपूर,वरुण धवन समेत पहुंचे कई सेलेब्स

मुंबई। करीना कपूर खान, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत की फिल्म 'जाने जां' 21 सिंतबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। सोमवार रात मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, राज कुंद्रा, ईशा गुप्ता और कार्तिक आर्यन समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। हालांकि फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना इसमें शामिल नहीं हुईं। वह वेकेशन के लिए बाहर गई हुई हैं।

इस इवेंट में तमन्ना भाटिया अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा को सपोर्ट करने पहुंची थीं। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। विजय जहां ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन प्रिंटेड सूट में नजर आए, वहीं तमन्ना नेवी ब्लू कैजुअल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।