Type Here to Get Search Results !

पति के साथ वेकेशन पर उदयपुर पहुंची भाग्यश्री

मुंबई। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में कपल के फैमिली मेंबर सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इसी बीच कल बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री को उनके पति हिमालय दासानी के साथ उदयपुर के एयरपोर्ट पर देखा गया। जिसे देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं की भाग्यश्री भी परिणीति- राघव की शादी अटेंड करने पहुंची हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिनमें खूबसूरत डेकोरेशन, फोक डांस से लेकर स्पेशल डिनर तक देखने को मिला। वीडियो सामने आते ही कहा जा रहा है की ये वीडियोज परिणीति- राघव के वेडिंग वेन्यू के हैं।