Type Here to Get Search Results !

जन हित के मुद्दों में प्रमुख रूप से मुक्तिधाम परिसर की कराई गई साफ सफाई

चंदेरी। सोमवार नगर के मुक्ति धामो में  नगर के  बीचों-बीच वने खंडार रोड स्थित  मुक्तिधाम जो कि वदहाल स्थिति  में पड़ा है उसकी सुद ली गई और मुक्ति धाम में साफ सफाई कराई गई ज्ञात हो 2 दिन पूर्व समाजसेवी प्रसन्न कुमार जैन का शव जब मुक्तिधाम परिसर में ले जाया किया तो ना तो मुक्तिधाम परिसर में लोगों को खड़े होने की जगह थी और ना ही बैठने की, ऐसी स्थिति में जनहित के मुद्दों को लेकर क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह जी चौहान को मुक्तिधाम परिसर के गंदगी एवं साफ सफाई के बारे में बताया गया तो तुरंत उनके बेटे मनु चौहान ने साफ सफाई का वीड़ा उठाते हुए एवं सफाई कर्मचारी एवं जेसीबी मशीन पहुंचाकर , स्वयं की देखरेख में साफ सफाई करवाई गई एवं मुख्य गेट परिसर में पड़े मलबे को हटवा कर एवं व्यवस्थित नाली को खोदकर पानी निकासी की परेशानी को दूर किया गया, और उनके द्वारा आश्वासन भी दिया गया कि आगामी समय में भी हमेशा इसी तरह साफ सफाई कर  व्यवस्थित तरीके  से जनहित के मुद्दों का ध्यान रखा जाएगा।