Type Here to Get Search Results !

शादी पर डाक्यूमेंट्री बनाना पहले से तय नहीं था- ऋचा

मुंबई। ऋचा चड्ढा और अली जफर की डाक्यूमेंट्री ‘RiAality’ की पहली झलक आज यानि 6 अक्टूबर को रिलीज होने ली थी। उन्होंने कहा हम थोड़ा लेट हो गए हैं। दरअसल वीडियो की ग्रेडिंग चल रही है। फिलहाल वीडियो की रिलीज डेट  गई है।

ऋचा ने कहा कि डाक्यूमेंट्री बनाने का आइडिया पहला नहीं था। सभी लोग अपनी शादी की वीडियो शूट कराते हैं। पहले हम भी वैसा ही करने वाले थे। उन्होंने बताया कि इस शादी में काफी चीजें अलग थी। क्योंकि उस दौरान अली मिर्जापुर शूट कर रहे थे। मैं हीरामंडी और फुकरे-3 शूट कर रही थी।

हमारे घर में मेहमानों के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर और फिल्म की टीम भी होती थी। ये बहुत ही अजीब सा माहौल बन गया था। एक तरफ घर में मेहमानों का नाच-गाना चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर मीटिंग ले रहे हैं।