Type Here to Get Search Results !

अपनी ही फिल्म देखकर रोए विधु विनोद चोपड़ा, कैरेक्टर रियल लगे इसके लिए गांव में रहे विक्रांत मैसी

मुंबई। फिल्म 12th फेल के साथ विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्शन में वापसी की है। इस फिल्म को बनाने में विधु विनोद चोपड़ा ने चार साल का लंबा समय लगाया है। विधु विनोद चोपड़ा ने दैनिक भास्कर को एक्सक्लूसिवली बताया कि वो किसी भी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करते हैं। शायद इसी वजह से इस फिल्म को बनाने में इतना वक्त लग गया।

उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी पर भी बात की। विधु ने कहा कि किरदार असली लगे इसके लिए विक्रांत एक गांव में जाकर एक महीने रहे थे। इससे उनका चेहरा जल गया था।

विधु ने कहा- मैंने इस फिल्म को बनाने के पहले कम से कम 100-200 ड्राफ्ट तैयार किए थे। अगर आप मेरा कमरा देखेंगे तो वो आपको फाइलों से भरा दिखेगा। ये कहानी एक नहीं बल्कि 100-200 बार लिखी गई है। एक साल तक सिर्फ एक्टर्स के साथ रिहर्सल किया है।

मैंने खुद इस फिल्म को बनाया है, लेकिन जब पहली इसे देखा तो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाया। मैं अपनी लाइफ को इस फिल्म से रिलेट कर रहा था। यह मेरी ही कहानी है। यह फिल्म किसी एक व्यक्ति की नहीं है, लाखों लोग इससे खुद को जोड़ सकते हैं।