बेगमगंज। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर फिर से पूर्व अध्यक्ष मुमताज खान को देवेंद्र पटेल के स्थान पर मनोनीत किया गया है।
ठीक चुनाव के बीच में इस तरह से अचानक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का बदला जाना लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है लेकिन कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा पूर्व में घोषणा की गई थी कि जो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव में नहीं उतर जाएगा लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रहते हुए देवेंद्र पटेल को सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कयास लगाया जा रहे थे कि संभवत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दूसरा नियुक्त हो सकता है।
कांग्रेस कमेटी की इस नीति के चलते ही उपरोक्त परिवर्तन किया गया है । पिछले चार दशक से लगातार कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे श्री खान जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं ।
अचानक हुई पद स्थापना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया गया है।
