मुंबई। यशराज प्रोडक्शन की फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ शाहरुख खान और सलमान को कास्ट किए जाने की खबर सामने आई है। ये जवानी है दीवानी और ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी पहली बार यशराज प्रोडक्शन की फिल्म वॉर 2 डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे और मेगा बनाने के लिए वो इसकी कास्टिंग में बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं। यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, पठान और टाइगर 3 के बाद अब वॉर 2 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्म में पिछली तीनों स्पाई फ्रैंचाइजी के स्पाई टाइगर (सलमान खान), कबीर (ऋतिक रोशन) और पठान (शाहरुख खान) नजर आएंगे।
पहली बार साथ आ रहे हैं शाहरुख, सलमान और ऋतिक
अक्टूबर 04, 2023
