Type Here to Get Search Results !

मुंगावली में से भाजपा प्रत्यासी बृजेन्द्र सिंह तो कांग्रेस से है यादवेन्द्र सिंह

पहले देवर भाभी के बीच हुआ था मुकाबला,तो इस बार चाचा भतीजे के बीच जंग

अशोकनगर। मुंगावली विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव काफी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा,क्योंकि पहले देवर भाभी के बीच चुनाव हुआ था,इस बार चाचा भातीजे के बीच  जंग देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि मुंगावली विधानसभा चुनाव राव परिवार के बीच होने जा रहा है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा प्रत्यासी का मुुंगावली में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ सांसद डा केपी यादव भी  मौजूद थे।

इसके पूर्व  रविवार को बृजेन्द्र सिंह यादव अपने ग्राम सूरेल के समीप स्थित सिद्ध स्थल आमखो पहुंचे,जहां उन्होंने  पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन किए और बंदरों को चना खिलाए।  इस दौरान वे पत्रकारों से रुबरु हुए।  उन्होंन कहा कि वे चुनाव नहरी लड़ते  क्षेत्र की जनता ही चुनाव लड़ती है।  उन्होंने कहा कि बीस वर्षो से क्षेत्र का विकास नही हुआ जो उनके कार्यकाल में हुआ है।इस दौरान बृजेन्द्र सिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्यासी यादवेन्द्र सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने खुद दस करोड़ के घपले किये वे मुझ पर रेत माफिया का आरोप लगा रहे है। इसके अलावा उन्होंने कहा मेरी ऊपर किसी प्रकार का कोई आरोप सिद्ध नही है और न ही मै आरोपी हूं। बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि वे मय सबूत के जनता के सामने  जाएंगे कि कौन भ्रष्टाचारी है और कौन नही।