Type Here to Get Search Results !

सेठ अमरचंद समैया के निधन से छाया शोक

स्वर्गीय सेठ अमरचंद समैया

बेगमगंज। नगर की प्रतिष्ठित किराना सामान के थोक एवं फुटकर व्यवसायी धर्म प्रेमी सेठ अमरचंद समैया का 90 वर्ष की आयु में निधन होने का समाचार फैलते ही शहर में शोक छा गया और भारी संख्या में सभी समाजों के लोग उनके निवास पर एकत्रित हो गए दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा निज निवास सागर रोड से पलकमति वाले मुक्तिधाम ले जाई  गई जहां विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

आपकी अंतिम यात्रा में सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में शामिल हुए । राजनेतिक दलों एवं समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।