Type Here to Get Search Results !

MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023, इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने बिखेरा जलवा

मुंबई। फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। ये इवेंट नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में रखा गया था। इस इवेंट में शामिल होने प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं। Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 27 अक्टूबर को शुरू हुआ और 5 नवंबर तक चलेगा। फेस्टिवल के उद्घाटन में करीना कपूर खान की फिल्म, द बकिंघम मर्डर्स, द ग्रैंड थिएटर, NMACC मुंबई में दिखाई गई। इवेंट में करीना अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ पहुंचीं। हालांकि, वह रेड कार्पेट पर अकेली नजर आईं, जबकि सैफ अली खान और करिश्मा कपूर एक-दूसरे के साथ नजर आए।