Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को प्रेस वार्ता की। यह प्रेस वार्ता निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश, 17 अरेरा हिल्स भोपाल में सम्पन्न हुई। श्री राजन ने कहा कि 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी। प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।