चैनल द्वारा शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाई गई है। फिलहाल बिग बॉस का घर 3 मोहल्लों दिल, दिमाग और दम में बंटा हुआ है। दिल के कमरे में दोनों कपल नील-ऐश्वर्या, विक्की-अंकिता हैं। अब जल्द ही इन कमरों में रहने वाले सदस्यों में फेरबदल होने वाला है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विक्की जैन दिल के कमरे को छोड़कर दिमाग के कमरे में चले गए हैं। विक्की के कमरा बदलने से अंकिता बेहद उदास नजर आईं। जबकि कमरा बदलकर विक्की काफी खुश थे।
बिग बॉस 17 में विक्की के बर्ताव पर भड़कीं अंकिता:पति विक्की से कहा- शातिर
नवंबर 13, 2023
mumbai. टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में पहुंचे दो कपल विक्की-अंकिता और नील-ऐश्वर्या के बढ़ते झगड़ों के चलते सलमान ने उन्हें वॉर्निंग दी थी, हालांकि दोनों कपल्स की अनबन थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में फिर एक बार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें अंकिता ने विक्की पर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
