Type Here to Get Search Results !

पाकिस्तान का सेमीफाइनल खेलना नामुमकिन, अब दो ही शर्तें- इंग्लैंड को 287 रन से हरा दे या चेज करे तो 16 गेंद में जीते पाक

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर कर दिया है। न्यूजीलैंड ने 9 मैचों में पांचवीं जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में नंबर-4 पर रहना लगभग पक्का कर लिया है।

न्यूजीलैंड के अब 10 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, 8 मैचों से पाकिस्तान के 8 पॉइंट्स हैं। गणित के समीकरण अब भी पाकिस्तान को रेस में बता सकते हैं, पर वास्तविकता यही है कि बाबर आजम की टीम के पास अब कोई मौका नहीं है। खराब नेट रन रेट इसकी बड़ी वजह है।