Type Here to Get Search Results !

पति बना हैवान, पत्नी की इज्जत का किया सौदा

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां शादी के बाद पत्‍नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसे परेशान करते रहे एक शख्‍स ने एक रात दो युवकों से ढाई-ढाई हजार रुपए लेकर पत्‍नी का गैंगरेप करा डाला। ये शख्‍स रोज पांच हजार रुपए की कमाई के लिए पत्‍नी पर जिस्‍मफरोशी के धंधे में उतरने का दबाव बनाने लगा। पत्‍नी ने विरोध करते हुए इससे इनकार किया तो तलाक की धमकी दे डाली।

मामला पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2018 में जहानाबाद क्षेत्र के इस युवक से हुई थी। उसका पति पेशे से ट्रक चालक है।