Type Here to Get Search Results !

पाइप से भरे ट्रक ने युवक को मारी टक्कर गंभीर अवस्था में रायसेन रेफर

बेगमगंज। सागर की ओर से भोपाल की तरफ जा रहा है एक लोडेड ट्रक जिसमें पुलियों के पाइप भरे हुए थे ने पैदल जा रहे  युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके दोनों पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही काफी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर थाने में खड़ा करवाया है ट्रक चालक के विरुद्ध  प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुकरबा मोहल्ला निवासी आबिद खान पहलवान का 22 वर्षीय पुत्र अजहर खान लोहा मील के करीब पैदल जा रहा था कि सागर की ओर से आ रहे लोडेड ट्रक क्र. एमपी 07 एचबी 3582 ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। लोगों ने तत्काल घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। टक्कर से युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है वहीं शरीर के अन्य भागों में भी चोट पहुंची है।