Type Here to Get Search Results !

कैलाश शर्मा को मातृ शोक

स्वर्गीय रामदुलारी

बेगमगंज। महाराणा प्रताप रोड निवासी जगदीश शर्मा कैलाश शर्मा ( पान) की माता एवं गौरव शर्मा की दादी श्रीमती रामदुलारी शर्मा का सुबह आकस्मिक  निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक छा गया। काफी संख्या में लोग आपके निवास पर एकत्रित हो गए। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से निकल गई जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए पलकमती के पास वाले श्मशान घाट पर आपका अंतिम संस्कार विधि विधान से किया गया।

रामदुलारी शर्मा के निधन पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित हिंदू उत्सव समिति, हिंदू युवा सेवा दल, ब्राह्मण महासभा आदि ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संपत परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।