Type Here to Get Search Results !

महिलाएं अपनी आइब्रो बनवाते समय इतना दर्द कैसे सहन करती हैं? अमिताभ बच्चन बोले

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।  मेगास्टार और ‘कौन बनेगा करोड़पति 15′ के होस्ट अमिताभ बच्चन ने आइब्रो थ्रेडिंग को दर्दनाक प्रक्रिया बताते हुए पूछा कि महिलाएं अपनी आइब्रो बनवाते समय इतना दर्द कैसे सहन करती हैं?

दिवाली स्पेशल वीक में रोल ओवर कंटेस्टेंट ओडिशा के भुवनेश्वर की इप्सिता दास ने हॉट सीट पर अपना सफर जारी रखा। बातचीत के दौरान बिग बी ने कहा, “इस्पिता दास ओडिशा के भुवनेश्वर से हैं। वह एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम करती हैं। आप एक प्रशासनिक अधिकारी हैं! मुझे अधिकारियों से डर लगता है। क्या पता आप कब मुझ पर कोई नया कानून थोप दें? और मैं सलाखों के पीछे पहुंच जाऊं। क्या आप ऐसा करेंगी?’

Tags