Type Here to Get Search Results !

जब US में एक तमिल फैमिली से मिले रजनीकांत:उन्हें अचानक देख भौचक्के रह गए लोग

मुंबई। रजनीकांत भले ही एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन अपने फैंस के लिए वे कभी-कभी साधारण इंसान की तरह व्यवहार करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो अपने घर से बिना सिक्योरिटी ही निकल जाते हैं, रास्ते में फैंस के साथ मिलते और फोटो भी खिंचाते हैं।

ऐसा ही एक वाकया कुछ साल पहले US में हुआ था। रजनीकांत सुबह टहलने के लिए निकले थे, तभी रास्ते के एक किनारे तमिल फैमिली मिल गई। रजनी उस फैमिली से मिले और उनके घर के अंदर भी गए।

हालांकि घर के अंदर जाने से पहले उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिससे पता चलता है कि एक बड़े एक्टर होने के साथ- साथ वे बड़े दिल के इंसान भी हैं। रजनीकांत ने उस फैमिली से कहा- मैं सुबह-सुबह आ गया हूं, कहीं आपकी नींद तो खराब नहीं कर रहा हूं।