Type Here to Get Search Results !

प्रदेश के 400 जनजातीय विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

इंदौर संभाग ने प्रथम, जबलपुर संभाग ने द्वितीय और शहडोल संभाग ने पाया तृतीय स्थान

तात्या टोपे स्टेडियम में ई.एम.आर.एस. की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल। जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस.) की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में हुई। इसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के लगभग 400 जनजातीय विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। संभाग स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में चयनित इन विद्यार्थियों ने 16 विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसमें 14 और 19 आयु वर्ग में बालक व बालिकाओं के लिए कुल 48 प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें इंदौर संभाग ने प्रथम, जबलपुर संभाग ने द्वितीय और शहडोल संभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को सहायक संचालक जनजातीय कार्य अनूप हिरवे और राज्य खेल अधिकारी कमल किशोर कहार ने मेडल वितरित किए। इसमें चयनित जनजातीय खिलाड़ी 8 जनवरी 2024 से कर्नाटक के मैसूर में आयोजित होने वाली 5 दिवसीय राष्ट्रीय ई.एम.आर.एस. खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसका आयोजन भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.