Type Here to Get Search Results !

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई है

मुंबई। रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही हैं। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं। कईयों का कहना है कि फिल्म में डोमेस्टिक वाॅयलेंस, सेक्सुअल एब्यूज और जरूरत से ज्यादा वॉयलेंस दिखाया गया है।

इसी बीच लिरिसिस्ट और राइटर स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कई ट्वीट किए हैं। इन ट्वीट्स में उन्होंने फिल्म में महिलाओं के साथ किए गए व्यवहार पर अपनी तकलीफ व्यक्त की। इसके साथ ही स्वानंद ने बताया कि कैसे एनिमल भारतीय सिनेमा के भविष्य को और अधिक 'खतरनाक और डरावनी' दिशा की ओर ले जा रही है।