Type Here to Get Search Results !

जिले में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया

मंदसौर। जिले में 77 वा होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान श्री रब्बी उल्ला काजी प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में 3 प्लाटूनों के द्वारा सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री विशाल सिंह चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतनाम सिंह उपस्थित थे। अपर कलेक्टर एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर सराहना की गई। जिला सेनानी श्री धर्मराज वर्मा के द्वारा आभार प्रकट किया और कार्यक्रम का संचालन जिला सिविल डिफेंस अधिकारी श्री विजय सिंह पुरावत के द्वारा किया गया।



Tags