Type Here to Get Search Results !

रणबीर ने आलिया के लिए केक बनाना सीखा

मुंबई। बॉलीवुड के हैप्पीएस्ट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रोमांस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उनके चर्चा में होने का कारण शादी से पहले का रोमांस है। क्या आप जानते हैं कि आलिया और रणबीर एक दूसरे के जन्मदिन पर खुद ही केक बनाते थे। हाल ही में एक शेफ ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि एक बार मैंने आलिया के बर्थडे पर रणबीर को केक बनाना सिखाया था।