Type Here to Get Search Results !

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सपत्नीक किए माँ शारदा के दर्शन

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज प्रातः मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने सपत्नीक मैहर मंदिर में हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, मैहर और रीवा के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सर्किट हाउस में कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड से प्रशासनिक गतिविधियों और विकास के संबंध में चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।