Type Here to Get Search Results !

मकान ढालने वाले 6 मजदूरों की मौत, हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा


यूपी। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो हई. हादसे में ट्रॉली सवार 5 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 2 घायल हो गए. हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग 7 मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार थे.

प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर हुई तो ट्राली असंतुलित होकर पलट गई. हादसे में टैक्टर ट्रॉली पर सवार 5 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर थाना सिकरारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु सीएचसी मछलीशहर भेजा गया. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.