Type Here to Get Search Results !

डॉक्टर ने अस्पताल में फैलाई अश्लीलता, पिया था शराब

मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति शंभाजीनगर जिले के एक अस्पताल में डॉक्टर की हरकत की वजह से बेहद असहज स्थिति पैदा हो गई। यहां एक डॉक्टर नशे की हालत में निर्वस्त्र होकर अस्पताल में घूमने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिडकिन ग्रामीण सरकारी अस्पताल में 45 साल के डॉक्टर ने शराब पी रखी थी। ऐसी स्थिति में उसे यह भी होश नहीं रहा कि वह बिना कपड़ों के ही पूरे अस्पताल में चक्कर काट रहा है। 

जिले में स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख और सिविल सर्जन डॉक्टर दयानंद मोतिपावले ने घठना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है और अगर डॉक्टर दोषी पाया जाता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में महाराष्ट्र के ही एक अस्पताल में डॉक्टर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। बताया गया था कि डॉक्टर ने जांच के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की। रामदासपेठ पुलिस थाने में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दरअसल अमरावती में पढ़ने वाली युवती को किडनी में पथरी की शिकायत थी। इके बाद वह अकोला के फेमस डॉक्टर से इलाज करवा रही थी। जब वह डॉक्टर के पास जांच कराने गई तो वह युवती को लेकर चैंबर में गए। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने उसके कपड़े को ऊपर तक उठाने को कहा और इसके बाद प्राइवेट पार्ट को दबाने लगे। युवती को जब डॉक्टर की हरकत अजीब लगी तो वह चिल्लाई और इसके बाद उसके भाई औऱ डॉक्टर के बीच विवाद हो गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.