Type Here to Get Search Results !

भोपाल चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी से की भेंट

भोपाल| चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड  इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें अध्यक्ष श्री तेजकुलपाल सिंह पाली जी, श्री कृष्ण कुमार बांगड़ जी, श्री कमल पंजवानी जी, श्री रोहित जैन सुगंधी जी, श्री सुनील अग्रवाल जीएस जी, श्री अजय देवनानी जी प्रवक्ता, श्री मुरली हरवानी जी, श्री हरीश ज्ञान चंदानी जी, श्री मुनींद्र वैद्य जी एवं कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार तिवारी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री डॉ मोहन यादव जी से भेंट कर, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 31 मार्च 2024 ,रविवार को लैंडमार्क गार्डन, भोपाल मे आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह कार्यक्रम में की गरिमामयी उपस्थिति हेतु आमंत्रित किया |

इस प्रतिनिधिमंडल में भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी की अहम भूमिका रही |

माननीय मुख्यमंत्री जी ने  प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि हम निश्चित रूप से भोपाल शहर में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली इस प्रतिष्ठित संस्था के इस कार्यक्रम में अवश्य पहुंचेंगे |

इस अवसर पर बीसीसीआई अध्यक्ष श्री तेजकुलपाल सिंह पाली जी ने बीसीसीआई बैच मा.मुख्यमंत्री को लगाकर एवम पुष्पगुच्छ प्रदान कर मा.मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया