Type Here to Get Search Results !

व्यवसायी की कार में आगजनी, फिर हुआ जोरदार ब्लास्ट

कोरबा। कोतवाली थानांतर्गत पुरानी बस्ती में दो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया. आग किसने और क्यों लगाई है इस बात का पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरु कर दी है. पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी. हालांकि दमकल वाहन के आने से पहले वाहन जलकर खाक हो चुका था. ये घटना पुरानी बस्ती की है. वाहन मालिक का नाम मेहराब खान है जो पेशे से व्यवसायी है. रोज की तरह अपने काम से वापस लौटने के बाद घर के बाहर टाटा जाइलो वाहन को पिकअप वाहन के बगल में खड़ा कर घर के अंदर चला गया. रात लगभग 3 बजे अचानक ब्लास्ट की आवाज आई. जिसके बाद वह घर के बाहर आकर देखा तो उसके घर के बाहर दोनों वाहन धू-धू कर जल रहे थे. वाहन मालिक ने तत्काल आसपास के लोगों को आवाज दी. जिसके बाद बस्ती के लोग एकत्रित हो गए.