Type Here to Get Search Results !

राऊ विधायक के नाम पर गुंड़ागर्दी, पुलिस के सामने समर्थक ने की मारपीट

इंदौर। राऊ से भाजपा विधायक मधु वर्मा के नाम पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रंगपंचमी के दिन की है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित चाय चौकी कैफे एंड रेस्त्रां में एक युवक ने मारपीट की और वह खुद को राउ विधायक मधु वर्मा का परिचित बता रहा है।

भंवरकुआ पुलिस को शिकायतकर्ता आशीष वाजपेयी ने बताया कि रंगपंचमी पर शाम को कैफे खोला। हमारे कर्मचारी आकाश चौरसिया और महिला कर्मचारी कैफे का काम देख रहे थे। इसी समय कैफे के पास रहने वाला कपिल हार्डिया आया और विवाद करने लगा। उसने खुद को क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा का परिचित बताया और फिर कर्मचारी आकाश चौरसिया को बुरी तरह पीटने लगा। इसके बाद उसने महिला कर्मचारी से भी अभद्रता की।