Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस कार्यसमिति के नेता ने थामा भाजपा का दामन

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए 3 दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे हुए हैं। यहां उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। बता दें कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं।

सोमवार को विष्णु यादव द्वारा बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद संगठन के कान खड़े हो गए थे। कांग्रेस की संवाद एवं संपर्क समिति के अगुवा धनेंद्र साहू ने बिलासपुर पहुंचकर संगठन के नेताओं के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की थी। इसके बाद रात में विष्णु यादव से उनके घर पहुंचकर उन्हें मनाने का प्रयास भी किया था। हालांकि विष्णु यादव ने उनकी बात नहीं मानी और बीजेपी ज्वाइन कर लिया। बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.