Type Here to Get Search Results !

शिक्षक और प्रधानपाठक चुनाव प्रचार में व्यस्त, गली-गली लगा रहे इस पार्टी के नारे

महासमुंद। महासमुंद लोकसभा चुनाव के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक भी भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार और नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षक मुरलीधर सिन्हा सबसे आगे खड़े होकर अब नई सहिबो बदल के रहिबो का नारा लगा रहे हैं। इस वक्त महासमुंद में बीजेपी-कांग्रेस का चुनाव प्रचार-प्रसार चरम पर है। लेकिन कांग्रेस के खिलाफ आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए भानपुर स्कूल में प्रधान पाठक मुरलीधर सिन्हा भाजपा के पक्ष में प्रचार करते दिखे।

प्रधान पाठक मुरलीधर सिन्हा निवर्तमान सांसद चुन्नीलाल साहू के निज सचिव भी रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ मुरलीधर सिन्हा के साथ कोमाखान भाजपा मंडल के महामंत्री और द्वारतरा कला के सरपंच भूखनलाल सिन्हा भी नजऱ आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा ने अब सरकारी अमले को भी खुलेआम प्रचार में लगा दिया है। जिस गांव में प्रधान पाठक रहे, वहीं प्रचार कर रहे यह वीडियो खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम भलेसर की है। बताया जा रहा है कि सिन्हा इसी गांव में लंबे समय तक मिडिल स्कूल में प्रधान पद पर रह चुके हैं। गांव के लोगों के बीच उनकी पैठ है। इसलिए प्रधान पाठक मुरलीधर सिन्हा यहां भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।