Type Here to Get Search Results !

शाहरुख से मिलकर इमोशनल हुए थे जॉन सीना

12 से 14 जुलाई तक मुंबई में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में WWE सुपरस्टार और एक्टर जॉन सीना भी शामिल हुए थे। इस पार्टी में जॉन की मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से हुई थी जिसकी एक तस्वीर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

अब एक इंटरव्यू में जॉन ने शाहरुख से मिलने और इंडियन स्पाइसी फूड खाने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। जॉन ने बताया कि शाहरुख से मिलना उनके लिए एक बेहद इमोशनल मूमेंट था क्योंकि वो एक्टर से काफी मोटिवेटेड हैं। वहीं जॉन ने यह भी कहा कि वो फिर से इंडिया आकर स्पाइसी फूड खाना चाहेंगे।