Type Here to Get Search Results !

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कर्नाटक के बेंगलुरु राजभवन में राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत से भेंट की। राज्यपाल श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प हार और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री गहलोत को पुष्प-गुच्छ भेंट किया और अनौपचारिक चर्चा की।