Type Here to Get Search Results !

रक्षाबंधन पर्व पर लाडली बहनों ने रचनात्मक मेहंदी के माध्यम से की आदेश की अपील

गुना। उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 सोमवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रदेश भर की उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 की चयनित लाडली बहनों ने अपने हाथों में मेहंदी बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 के नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी करने की अपील की है। वही चयनित लाडली बहनों का कहना है कि रक्षाबंधन के उपहार में हमे अपने नियुक्ति आदेश दे दो, जिसे हम उम्रभर आपके द्वारा दिए गए उपहार को संजोकर याद रख सके। गौरतलब है कि प्रदेशभर से 4721अभ्यार्थी 2-2 एग्जाम क्वालीफाई कर चयनसूची में स्थान हासिल किया है। 2022 में भर्ती विज्ञापन निकला था। 2023 में दो-दो परीक्षा पात्रता व चयन परीक्षा हुई। फिर फरवरी 2024 में चयनसूची जारी हुई थी। इसके बाद भी शिक्षा विभाग ने अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किये गए है। चयनित मेरिट होल्डर अमृता यादव, मुन्नी दोहरे, प्रीति साहू, आरती जाटव, संध्या रघुवंशी पारुल डाबी, पूनम सिंह, साक्षी शर्मा, पुष्पा वानखड़े, हर्षिता पुरोहित, हेमलता वर्मा, आदि,