Type Here to Get Search Results !

शिशु मंदिर में किया गया हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित

हरियाली तीज कार्यक्रम

बेगमगंज। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर विवेकनंदपुरम में हरियाली तीज  कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे  विद्यालय के प्राचार्य  के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना कराई गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  वृक्षों का  हमारे जीवन में उपयोग विषय पर अपने विचार रखे हमारे जीवन में वृक्षों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है  वृक्ष हमारे जीवन में दैनिक उपयोग होने वाले तथा  प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से प्रभावित करते है वृक्षों से हमें बहुमूल्य औषधीयां प्राप्त होती है तथा  हमारे जीवन को प्राणवायु उपलब्ध होती है वृक्ष हमारे वातावरण को संतुलित रखते  हैं।  इस अवसर पर  विद्यालय के  भैया बहनों के द्वारा  पत्तों से आकृति तथा  वृक्ष से संबंधित चित्र एवं गीत गाए गए इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य , आचार्य दीदी एवं भैया/बहिन  उपस्थित रहे ।