Type Here to Get Search Results !

खंडवा में पांच बदमाश थाने की जाली तोड़कर फरार, मच गया हड़कंप


खंडवा। शहर के मोघट थाने से पांच संदिग्ध बदमाश गुरुवार रात करीब 3:00 बजे मौका पाकर गलियारे की जाली तोड़ फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे मैं हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस ने खंडवा रेलवे स्टेशन सहित मथेला और सिहाड़ा तक बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका शुक्रवार दोपहर तक कोई पता नहीं चल पाया।

बदमाश हरदा और खंडवा से महंगी बाइक चोरी करते थे और उन्हें दो से ₹3000 में बेच देते थे। पुलिस ने संदिग्धों की निशान दही पर कुछ बाइक भी जब्‍त की थी। जल्द ही बाइक चोरी के मामलों का पुलिस खुलासा करने वाली थी, लेकिन बदमाशों ने थाने से फरार होकर पुलिस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।