Type Here to Get Search Results !

'मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे':अभिषेक बच्चन का डीपफेक वीडियो देख हैरान हुए फैंस

बीते काफी वक्त से चर्चा है कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों के तलाक तक की खबरें सामने आई हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय से तलाक की घोषणा कर रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर कहते नजर आ रहे हैं, 'इस जुलाई में मैंने और ऐश्वर्या ने अपनी तलाक लेने का फैसला किया है। बीते कुछ साल मेरी बेटी आराध्या के लिए ठीक नहीं रहे हैं। हालांकि, आज में यहां आपसे ऐश्वर्या से डिवोर्स लेने की वजहों पर बात करने आया हूं।’