Type Here to Get Search Results !

रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं मोहम्मद शमी, इंजरी के बाद अक्टूबर में वापसी की संभावना

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं। उनके बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच खेलने की संभावना है। उन्होंने नवंबर में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पूरी तरह फिट होने का टारगेट रखा है। सिलेक्टर्स भी उनकी वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं कर रहे।

रणजी ट्रॉफी का नया सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा, इसी दिन शमी की घरेलू टीम बंगाल का पहला मैच उत्तर प्रदेश से होगा। मैच खत्म होने के 3 दिन बाद ही 18 अक्टूबर से टीम बिहार का सामना करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शमी यूपी या बिहार में से किसी एक टीम के खिलाफ खेल सकते हैं। दोनों मुकाबलों के बीच 3 ही दिन का गैप है, जिसे देखते हुए उनके दोनों मैच खेलने की संभावना कम है।