Type Here to Get Search Results !

कोलकाता रेप केस पर भड़के रणदीप हुड्डा:कहा, घिनौने जुर्मों की सजा उससे भी घिनौनी होनी चाहिए

कोलकाता। मेडिकल प्रोफेशन की महिला के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में पूरे देश में आक्रोश है। हजारों लोग न्याय की गुहार लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं, वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, ऋतिक रोशन, करीना कपूर के बाद अब रणदीप हुड्डा ने भड़कते हुए आरोपी को सख्त सजा दी जाने की मांग की है। एक्टर का मानना है कि ऐसे भयावह काम करने वालों को सख्त सजा देकर उसकी तस्वीरें ठीक उसी तरह सर्कुलेट की जानी चाहिए, जैसे इस हादसे की कवरेज हो रही है।

रणदीप हुड्डा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से नाराजगी जाहिर कर लिखा है, उस भयावहता के बारे में सोचकर स्पीचलेस और व्याकुल हूं, जो हमारे समाज में बार-बार दोहराई जा रही है। मैं डॉक्टर्स के परिवार से हूं और मेरी बहन भी उनमें से एक है, इससे मेरी रीढ़ में सिहरन पैदा हो जाती है। इसमें कोई शक नहीं है कि मेडिकल प्रोफेशनल्स को बचाना ही होगा, लेकिन शिकारी दिखावा करने वाले किसी प्रोफेशन को नहीं देखते। ये एक समाजिक बदलाव होना चाहिए।