Type Here to Get Search Results !

'कांतारा' के हीरो ऋषभ शेट्टी कभी पानी बेचते थे, होटलों में काम किया

ऋषभ शेट्टी, दो साल पहले तक ये नाम सिर्फ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता था, लेकिन अब पूरा देश जानता है। वजह है ‘कांतारा’ जिसके लिए ऋषभ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। सिर्फ 16 करोड़ रुपए में बनी कांतारा ने दुनियाभर में करीब 415 करोड़ की कमाई की थी।

ऋषभ 'कांतारा' के राइटर, डायरेक्टर और एक्टर हैं। सिर्फ 6 फिल्में डायरेक्ट करने वाले ऋषभ को कांतारा ने पहली कतार के डायरेक्टर्स में ला खड़ा किया।

ऋषभ के लिए ये सब आसान नहीं था। उन्हें सफलता के लिए करीब 20 साल तक संघर्ष करना पड़ा। कभी गुजारा करने के लिए पानी की बोतलें और कैन बेचे तो कभी होटल में छोटे-मोटे काम किए। फिल्मों में इन्होंने स्पॉटबॉय बनकर एंट्री ली।