Type Here to Get Search Results !

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 3-0 से टी-20 सीरीज हराई, तीसरा मुकाबला 6 विकेट से जीता

एडिनबरा। ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को तीसरे टी-20 में 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। एडिनबरा में खेले गए आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने 9 विकेट खोकर 149 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 16.1 ओवर में 4 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया से कैमरन ग्रीन ने 39 बॉल पर 62 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी से 3 विकेट भी लिए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

एडिनबरा में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। स्कॉटलैंड को अच्छी शुरुआत मिली, जॉर्ज मुन्सी ने 25, ओली हेयर्स ने 12 और ब्रेंडन मैक्मुलेन ने 56 रन बना दिए। 8 ओवर में टीम ने 67 रन के स्कोर पर 2 ही विकेट गंवाए थे।