Type Here to Get Search Results !

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल अर्थराइटिस से जूझ रहीं

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अर्थराइटिस से जूझ रही है। 34 साल की साइना ने सोमवार को खुलासा किया है। उन्होंने कहा- इस साल के अंत तक रिटायरमेंट के बारे में सोच रही हैं। बीमारी के कारण मेरे लिए सामान्य घंटों तक ट्रेनिंग करना भी मुश्किल हो गया है।

साइना ने पूर्व भारतीय निशानेबाज गगन नारंग के पॉडकास्ट पर कहा- 'मैं इस बात को नकार नहीं सकती कि मेरा करियर आखिरी चरण पर है।'