Type Here to Get Search Results !

नार्मदीय विष्णु सहस्त्रनाम मंडल के अध्यक्ष बने पाराशर

भोपाल। नार्मदीय विष्णु सहस्त्रनाम मंडल फाउंडेशन के चुनाव रविवार को  तुलसी नगर स्थित समाज के नर्मदा मंदिर में र्निविरोध संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।

 निर्वाचन अधिकारी पूर्व अपर संचालक, जनसंपर्क प्रकाश साकल्ले ने बताया कि चुनावों में सर्वसम्मति से  अध्यक्ष उमाकांत पाराशर, उपाध्यक्ष पद्माकर पारे,सचिव प्रमोद शुक्ला, सहसचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद गार्गव के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित बरसले,आशीष साकल्ले,शैलेन्द्र गार्गव,संदीप गुहा, विजय पाराशर तथा रूपाली काशिव को चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी साकल्ले ने  नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सभी का आभार माना है।