Type Here to Get Search Results !

कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम के सब्जेक्ट चालू ना करने पर कॉलेज परिसर में छात्रों ने लगाया ताला

शामगढ़। मंगलवार को आज मन्दसौर जिले के शासकीय महाविद्यालय शामगढ़ में NSUI द्वारा साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम के सब्जेक्ट चालू ना करने पर कॉलेज परिसर में ताला लगाया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर कार्यवाही करते हुए सब्जेक्ट शुरू कर दिए जायेंगे। छात्र नेता मंथन धनोतिया ने बताया कि 3 वर्ष कॉलेज के उद्घाटन को हो गए पर आज तक कॉलेज के कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के सब्जेक्ट की शुरुवात नहीं हुई है। प्रशासन ने कुछ दिनों का और समय मांगा है अगर मांग पूरी नही हुई तो आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस अवसर पर सिद्धांत धनोतिया, अनस जिंदरान, दीपक सेठिया, सुमित सोनी, अमन बघेला, अंशुल मुजावदिया, देवेंद्र सोलंकी, शाहिद जिंदरान, दिलशान मंसूरी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।