- शासकीय ठेकेदारों के हितों के सरंक्षण और समन्वय के लिए सदैव जागरुक और कार्यरत है महासंघ-दुष्यंत शुक्ला
.jpeg)
भोपाल। शासकीय ठेकेदार महासंघ के अध्यक्ष दुष्यंत शुक्ला ने संगठन का विस्तार करते हुए कई नियुक्तियां की हैं। इनमें वैभव आरावकर को प्रदेश सह संगठन महामंत्री, अनुराग रावत प्रदेश महामंत्री, पंकज सोनी प्रदेश कोषाध्यक्ष और आशुतोष सिंह को जिला अध्यक्ष भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। इन सभी को महासंघ के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष शुक्ला ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को इस मौके पर संगठन के मयंक सराठे प्रदेश संगठन मंत्री, पुनीत भटनागर प्रदेश महामंत्री, मुकेश कुमार, अशोक आर्य, मिथुन, राहुल, शिवा, दीपक, सुनील आदि ने बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

शासकीय ठेकेदारों के हितों का सरंक्षण ही प्राथमिकता
इस अवसर पर शासकीय ठेकेदार महासंघ के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार शुक्ला ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य शासकीय ठेकेदारों के हितों का संरक्षण करना और बेवजह के विवादों को बातचीत से सुलझाना है। ताकि कार्य में व्यवधान नहीं हो और निर्धारित समय सीमा में काम निपटाए जा सकें। शुक्ला ने यह भी कहा कि दूरस्थ जिलों में कई मौकों पर कार्य की परिस्थितियों को लेकर भी परेशानी आती है, ऐसे में महासंघ की कोशिश होगी कि समन्वय बनाकर समाधान निकाला जाए।