- दुर्गम पहाड़ी इलाके में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, पुलिस टीम ने पैदल जाकर कार्रवाई की
- गांजा की बिक्री स्थानीय स्तर पर करने के साथ ही महाराष्ट्र तक होने की जानकारी पुलिस को मिली

सेंद्रीयाघाटी गुवाडा से 1 करोड़ 40 लाख रुपए का गांजा जब्त
मुखबिर की सूचना पर 18 फरवरी को चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पुलिस ने ग्राम सेन्द्रीयाघाटी गुवाडा स्थित खेत से कुल 5500 गांजे के पौधे, कुल वजन 2811 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख 55 हजार रूपए का जप्त किए। इसके बाद गांजा उगाने वाले आरोपी सेंद्रीयाघाटी गुवाडा निवासी जुवान सिंग पिता पहाड़ सिंग रंधावे थाना चैनपुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 52/2026 अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

तिखली बैडी पीडी जामली से साढे आठ लाख रुपए का गांजा जब्त
इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में पुलिस टीम ने दबे पांव जाकर ग्राम तिखली बैडी पीडी जामली स्थित खेत से कुल 400 गांजे के पौधे, कुल वजन 168 किलो 840 ग्राम, अनुमानित कीमत 8 लाख 49 हजार 200 रूपए का जप्त किया है। इसके बाद तिखली बैडी पीडी जामली निवासी आरोपी मांगीलाल पिता टेटला किराडे, थाना चैनपुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 53/2026 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज करके जांच शुरु की गई। इसमें गांजा की बिक्री कहां होती थी और खरीदार कौन थे, का पता किया जा रहा है।

इस टीम ने दुर्गम इलाके में जाकर की शानदार कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य, थाना प्रभारी चैनपुर गेहलोद सेमलिया, चौकी प्रभारी हेलापडावा उप निरीक्षक रमेशचंद्र गेहलोत, उपनिरीक्षक अनिल निगवाल, सुदामा मोरे, सहायक उपनिरीक्षक रज्जन सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक पदम सोलंकी, आरक्षक अनिल वास्कले, नरेश विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक आनंद, आरक्षक दीपक, सतवीर, विनीत, सचिन, संजय, कमलेश, जयपाल, शशाांक सिंह चौहान, आनंद मंडलोई, आरक्षक चालक राजेंद्र , धर्मेंद्र एवं अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहा।
पुलिस टीम ने पैदल जाकर दुर्गम इलाके में कार्रवाई की
बेहद दुर्गम इलाके में मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीमों ने पैदल जाकर कार्रवाई की। शुरूआती जांच में सामने आया है कि ग्राहक आने के बाद जरुरत के हिसाब से बेचते थे। साथ ही यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र भी गांजा भेजा जाता था, जिसकी पुष्टि की जा रही है। साथ ही इस इलाके में सर्चिंग भी चल रही है। पकडेÞ गए आरोपियों से पूछताछ हो रही है।
-डॉ. रविंद्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला खरगोन